किसी ने नहीं सोचा था कि एक लड़की की मौत पुलिसवालों को भी बना देगी डर का शिकार – Madrid का सबसे रहस्यमयी केस!

भूतिया कहानी

जब कानून के घेरे में आया एक ऐसा आरोपीजो था ही नहीं!

कहते हैं कि यह पहला ऐसा केस था, जिसकी पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जांच की। पुलिस ने बाकायदा इन्वेस्टिगेशन किया।

सोचिए, एक पूरी पुलिस टीम थी। उस शहर का पुलिस चीफ भी शामिल था। वे एक ऐसे केस की जांच कर रहे थे, जिसमें संदिग्ध दिखाई ही नहीं देता था।

वह एक भूत था। अब उस भूत के बारे में जानकारी जुटानी थी। उसकी सच्चाई पता करनी थी। उसे सामने लाना था।

अगर संभव हो, तो उसे पकड़ा जाए और सजा भी दिलाई जाए।

लेकिन उस पुलिस अधिकारी को यह भी नहीं पता था कि वह भूत पुरुष है या महिला। उसकी उम्र क्या है, कौन है, कहां से आया है, क्या नाम है।

इन सब हवाई बातों के बावजूद, पुलिस को इसकी जांच करनी थी। और यह सब कुछ पुलिस रिकॉर्ड में दस्तावेज़ के रूप में दर्ज है।

Part 2 – जब Madrid की एक आम लड़की असामान्य होने लगी

कहानी Spain की है—एक बेहद खूबसूरत देश। यह घटना Spain की राजधानी Madrid की है। Madrid अपने फुटबॉल के लिए भी जाना जाता है। लेकिन Spain और Madrid के पूरे इतिहास में ऐसा मामला न इससे पहले कभी हुआ था, न इसके बाद।

यह एक भूत का केस था। इसकी जांच Madrid पुलिस ने की थी।

Estefania की कहानी

कहानी एक अठारह साल की लड़की की है। उसका नाम था Estefania Gutierrez Lázaro।

Estefania अपने परिवार के साथ Madrid के पास एक अपार्टमेंट में रहती थी। उस अपार्टमेंट का नाम था Louis Maryan 8 Apartment।

Estefania अब अठारह साल की हो चुकी थी। उसे कॉलेज में दाख़िला मिल चुका था। वह कॉलेज जा रही थी।

अब तक सब कुछ ठीक चल रहा था। अठारह साल की उम्र तक Estefania का जीवन सामान्य था। लेकिन फिर अचानक, कॉलेज जाने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगे।

घर में Estefania के माँ–बाप, एक भाई और एक बहन थे। यानी कुल मिलाकर पाँच लोग।

जहां वे रहते थे, उस इलाके में ज़्यादातर घर लकड़ी के बने हुए थे।

Part 3 – जब Estefania का बदला चेहरा डराने लगा अपनों को

वहीं Estefania अपने परिवार के साथ रह रही थी। सब कुछ एक साधारण लड़की की तरह चल रहा था। लेकिन अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आने शुरू हो गए।

अजीब व्यवहार की शुरुआत

अब ये बदलाव कैसे थे?

वह अचानक अपने भाई को देखकर गुर्राने लगती थी। यह ठीक वैसा था जैसे कोई जानवर गुस्से में गुर्राता है।

फिर वह अपने भाई पर साँप की तरह हरकत करने लगती। उसके मुंह से साँप जैसी ‘hissssss’ आवाज़ निकलती। वह उस पर हमला कर देती।

वह दीवारों को अपने नाखूनों से नोचने लगती। चूंकि दीवारें लकड़ी की थीं, उनमें गहरे निशान पड़ जाते।

Estefania अब चीखने, चिल्लाने और गुर्राने लगी थी।

परिवार की चिंता और गिरती सेहत

उसके इस अजीब बर्ताव से घरवाले बहुत परेशान थे। फिर भी उसके मां–बाप ने उससे बात करने की कोशिश की।

बीच–बीच में उसे ऐसा दौरा पड़ता। फिर वह थोड़ी देर बाद सामान्य हो जाती। कुछ समय बाद फिर से वैसा ही बर्ताव करने लगती।

इन तमाम चीज़ों की वजह से उसकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी।

Part 4 – जब साये ने Estefania की ज़िन्दगी बदल दी

माँ–बाप ने Estefania से बहुत बार पूछा कि आखिर उसके साथ क्या हो रहा है।

एक दिन Estefania ने खुद बताया—
“मुझे खुद नहीं पता कि मैं ऐसा क्यों करती हूं, या क्या करती हूं।”

काली छाया का रहस्य

उसने कहा कि आधी रात को अक्सर एक साया—एक काली छाया—उसे दिखाई देती है।

उसे यह समझ नहीं आता कि वह इंसान है या कुछ और। लेकिन वह बहुत अजीब होता है।

Estefania ने कहा,
“जब भी मैं उसे देखती हूं, मुझे अंदर से अजीब सा लगता है। फिर मुझे गुस्सा आने लगता है। मैं गुर्राने लगती हूं, दीवारें नोचने लगती हूं। मेरे मुंह से साँप जैसी ‘हिस्स्स्स‘ आवाज़ निकलती है।”

माँ–बाप बेहद परेशान हो गए।

तंत्रमंत्र की किताबों का प्रभाव?

फिर उन्होंने पड़ताल की। पता चला कि Estefania को तंत्र–मंत्र और आत्माओं से जुड़ी किताबें पढ़ने का शौक था।

उसका परिवार कैथोलिक क्रिश्चियन था। धर्म में उनकी गहरी आस्था थी। लेकिन Estefania धार्मिक मान्यताओं के साथ–साथ ऐसी किताबें भी पढ़ती थी, जो भूत–प्रेत और अलौकिक शक्तियों से जुड़ी थीं।

माँ–बाप को लगा कि शायद इन किताबों का उस पर असर हो रहा है।

उन्होंने उसके कमरे से वो सारी किताबें हटा दीं। लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ।

समय बीतता गया। लेकिन Estefania की हालत में कोई फर्क नहीं आया।

Part 5 – जब डॉक्टर भी चुप रहे और रहस्य गहरा हुआ

करीब छह महीने हो गए थे। Estefania की सेहत लगातार गिरती जा रही थी।

इस दौरान, माँ–बाप ने उसे कई डॉक्टरों के पास दिखाया। कुछ डॉक्टरों ने कहा कि इसमें कोई शारीरिक बीमारी नहीं है। कुछ ने उसे मानसिक तौर पर ठीक बताया।

यहां तक कि वह उसे फादर के पास भी ले गए, जो एक प्रेस्ट (Priest) थे। उन्होंने भी Estefania का इलाज किया। लेकिन हर किसी ने यही कहा—
“इसमें कोई बीमारी नहीं है। ये बिल्कुल ठीक है।”

लेकिन फिर भी, उसकी अजीब हरकतें और व्यवहार वैसे ही रहे। उसकी सेहत लगातार गिरती गई। घरवाले परेशान थे।

माँ–बाप को अपनी बेटी की हालत देखकर बहुत फिक्र होने लगी।

अस्पताल में जांच और डॉक्टरों की लाचारी

आखिरकार, छह महीने बाद, वे समझ गए कि कुछ तो बहुत गड़बड़ है।

यह सारी घटनाएँ 1990 के शुरुआती दिनों में शुरू हुई थीं। लेकिन 19 अगस्त 1991 को Estefania की हालत बहुत खराब हो गई। वह बहुत कमजोर हो गई थी। तब माँ–बाप ने उसे Madrid के सरकारी अस्पताल में ले जाने का फैसला किया।

वह चाहते थे कि उसका पूरा चेकअप हो। ताकि यह पता चल सके कि आखिरकार उसे क्या बीमारी है, और क्यों उसकी हालत सुधर नहीं रही।

अस्पताल में उसका सारा चेकअप हुआ। उसे हर एक एक्सपर्ट ने देखा। यहां तक कि psychiatrist (मनोचिकित्सक) ने भी उसे देखा।

तीन सप्ताह तक उसका अस्पताल में इलाज चला। लेकिन फिर भी, कोई बीमारी नहीं मिली।

डॉक्टरों ने कहा—
“यह बिल्कुल फिट है। मानसिक रूप से भी स्वस्थ है। शारीरिक रूप से भी ठीक है। सब कुछ नॉर्मल है।”

Part 6 – Estefania की मौत और रहस्यमयी सच्चाई

लेकिन सेहत क्यों गिर रही थी? यह सवाल सबके मन में था। डॉक्टरों को भी यह समझ में नहीं आ रहा था।

तीन हफ्तों के बाद, अचानक एक दिन, Estefania की मौत हो जाती है।

वह उस दिन बिलकुल नॉर्मल थी। घरवाले भी उससे मिलने आए थे। सब कुछ सामान्य था। कोई भी लक्षण नहीं था कि उसकी हालत खराब होने वाली है।

यह घटना अगस्त 1991 की थी।

लेकिन अचानक उसकी मौत हो गई।

अचानक मौत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

घरवालों को जब यह खबर मिली, तो वे यकीन नहीं कर पाए। क्योंकि कुछ घंटे पहले तक तो वह बिल्कुल ठीक थी।

हां, वह जो कुछ अजीब चीज़ें पिछले छह महीने से झेल रही थी, वह अभी भी चल रही थीं। लेकिन उसकी हालत में अचानक कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था।

फिर भी, डॉक्टरों को किसी भी प्रकार की बीमारी का पता नहीं चला।

अब डॉक्टर भी हैरान थे कि यह अचानक क्या हुआ। एक लड़की जो कुछ घंटे पहले तक ठीक थी, उसकी मौत कैसे हो गई?

इसके बाद, पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में और कुछ नहीं था। सिर्फ़ यह था कि उसकी दिल की धड़कन रुकने से उसकी मौत हुई थी।

उसके शरीर पर कोई चोट, जख्म, या किसी तरह का लक्षण नहीं था।

लेकिन, अठारह से साढ़े अठारह साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ना और मौत हो जाना, यह भी डॉक्टरों को बहुत अजीब लग रहा था।

Part 7 – Estefania का कमरा और एक रहस्यमयी आवाज़

माँ–बाप ने फिर अपनी बेटी Estefania का शव लिया। कैथोलिक रीति–रिवाजों के अनुसार उसे कब्रिस्तान में दफना दिया।

दफनाने के बाद, वे अपने घर लौटे।

Estefania का जो कमरा था, वह माँ–बाप के लिए बहुत खास था। वह उनकी बड़ी बेटी थी, और वे उससे बहुत प्यार करते थे।

इसलिए उन्होंने उसके कमरे को वैसे ही सहेज कर रखा। कमरे की हर छोटी–छोटी चीज़ों की साफ–सफाई करते। नए बेडशीट डालते। जो Estefania की यादगार चीज़ें थीं, जैसे किताबें, खिलौने, कपड़े—जो वह बचपन में इस्तेमाल करती थी—सभी चीज़ें उन्होंने वहीं सहेज कर रखीं।

उस कमरे को उन्होंने लॉक कर दिया, ताकि कुछ भी खो न जाए।

बीच–बीच में, वे उस कमरे की सफाई करते और फिर उसे बंद कर देते।

पहला हफ्ता तो कुछ भी नहीं हुआ।

Part 8 – Estefania के कमरे से आने वाली आवाज़ें और अजीब घटनाएँ

कमरे में रहस्यमयी उथलपुथल

एक हफ्ते के बाद, माँ–बाप ने कुछ अजीब देखा। वे रोज़ बेडशीट बदलते, कमरा साफ करते और दरवाज़ा बंद करके लॉक कर देते थे। लेकिन अगले दिन जब वे दरवाज़ा खोलते, तो हैरान रह जाते।

Bedsheet फर्श पर पड़ी होती। गद्दा इधर–उधर खिसक चुका होता। किताबें और बाकी चीज़ें कमरे में बिखरी पड़ी होतीं।

दीवारों पर जो तस्वीरें थीं, वो भी उलटी हो गई थीं।

पहली बार उन्हें लगा कि शायद किसी पड़ोसी ने मज़ाक किया होगा।

लेकिन फिर उन्होंने सावधानी से सब कुछ सही किया और दरवाज़ा फिर से लॉक कर दिया।

दो–चार दिन बाद फिर वही हाल हुआ। जब उन्होंने कमरे का दरवाज़ा खोला, तो वही अव्यवस्था थी।

चादर कहीं और पड़ी थी। गद्दा इधर–उधर खिसका था। तस्वीरें फिर से उल्टी पड़ी थीं। Jesus Christ की तस्वीर भी उल्टी हो गई थी।

अब उन्हें यह बहुत अजीब लगा।

अजीब आवाजें और ठंडी हवा का एहसास

इसके बाद, एक और नई चीज़ शुरू हो गई।

Estefania के कमरे से रात को अजीब–अजीब आवाज़ें आने लगीं। खास तौर पर एक आवाज़, जिसमें “मम्मा, मम्मा“ कहा जाता। यह आवाज़ उसकी माँ को सुनाई देती थी, और घरवालों को भी। उस आवाज़ में बहुत दर्द महसूस होता।

रात को, जब यह आवाज़ सुनाई देती, तो वे दरवाज़ा खोलकर कमरे में जाते। वहां महसूस करते कि बहुत ठंडी हवा चल रही है।

लेकिन जब वे खिड़की से बाहर देखते, तो वहाँ कोई हवा नहीं चल रही होती।

यह सब देखकर वे परेशान हो गए।

दीवारों पर नाखूनों के ताज़ा निशान

फिर उन्होंने देखा कि कमरे की सारी चीज़ें अस्थिर थीं। हर चीज़ इधर–उधर बिखरी पड़ी थी।

यह सब कुछ कई दिनों तक चलता रहा। फिर उन्होंने देखा कि Estefania के कमरे की दीवारों पर (जो लकड़ी की थीं) नाखूनों से खुरचने के निशान थे।

जब Estefania को पहले दौरा पड़ता था और उसने ये चीज़ें की थीं, तब उन दीवारों को बदलवाया गया था।

लेकिन अब, जो नई दीवारें थीं, उन पर नाखूनों के नए निशान थे।

यह देखकर उन्हें बहुत अजीब और डर भी लगा।

पहले उन्होंने सोचा कि शायद पड़ोसियों ने कुछ किया हो। लेकिन फिर उन्होंने जांच की, और पाया कि ऐसा कुछ नहीं था।

Part 9 – कमरे को बंद करने के बाद भी अजीब घटनाएँ

फिर Estefania के कमरे को पूरी तरह से लॉक कर दिया गया। Nut board लगा दिया ताकि अब उसमें कोई भी न जा सके।

लेकिन अगले दिन, एक अजीब सी ठंडी हवा घर के अंदर बहने लगी। फिर अजीब आवाज़ें सुनाई दीं—चीखने की आवाजें, “मम्मा, मम्मा“।

इसके बाद, वह nut board अपने आप खुल गया और दरवाज़ा भी खुल गया।

घरवालों ने देखा, और अब उनकी घबराहट और भी बढ़ गई। यह सब देखकर उन्हें और भी डर लगने लगा।

पड़ोसियों को बताने का फैसला

अब वे और परेशान हो गए। उन्हें लगा कि अगर वे पड़ोसियों को बताएंगे, तो वे शायद हंसी उड़ा देंगे। कौन इस बात पर यकीन करेगा? घर की तस्वीरें उल्टी हो रही हैं, चादरें इधर–उधर पड़ी हैं, और दीवारों पर नाखूनों के ताजे निशान हैं?

लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि शायद कुछ पड़ोसियों को यह बताना चाहिए।

Estefania के माँ–बाप ने पड़ोसियों से बात की। उन्हें बताया कि उनके घर में यह सब हो रहा है।

कुछ पड़ोसियों ने कहा, “हमें भी रात को आपके घर से अजीब आवाज़ें सुनाई देती हैं।”

Part 10 – पड़ोसी भी बने गवाह और नई घटनाएँ शुरू हुईं

फिर कुछ पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाई। वे रात को गवाह बनने के लिए तैयार हो गए। एक पड़ोसी ने घर जाकर सारी घटनाओं का गवाह बनने का फैसला किया।

उसने देखा कि सब कुछ ठीक था। लेकिन अचानक ठंडी हवा चलने लगी। आसपास कहीं भी कोई हवा नहीं थी।

फिर उसने देखा कि तस्वीरें उलट रही हैं। बाकी सारी चीज़ें भी वैसी ही हो रही थीं।

जब पड़ोसी ने यह सब देखा, तो वह भी घबरा गया। अब वह खुद भी इस अजीब घटनाक्रम का गवाह बन चुका था।

यह सिलसिला लगातार चलता रहा। घरवाले बेहद परेशान हो गए थे।

इसी दौरान, एक नई चीज़ हुई, जो सभी को और भी ज्यादा हैरान करने वाली थी…

Part 11 – Estefania की मौत के बाद, कॉलेज से आए कुछ नए खुलासे

Estefania जिस college में पढ़ती थी, उस college की दो–तीन टीचर अचानक उसके घर पहुंची।

Estefania की मौत को पंद्रह दिन से ज़्यादा का वक्त हो चुका था। ये टीचर्स Estefania के माँ–बाप के पास आए।

उन्होंने कहा, “हमें आपसे कुछ बात करनी है, कुछ बताना है।”

Estefania के माँ–बाप ने कहा, “जी, बताइए।”

टीचर्स में से एक Nun (ईसाई साध्वी) भी थी। वह स्कूल एक Christian school था, तो यह Nun भी Estefania से मिलने आई थी।

Nun ने कहा, “यह बात हमें पहले बतानी चाहिए थी। लेकिन हम नहीं बता पाए थे। हमें नहीं पता था कि आप विश्वास करेंगे या नहीं। अब जब Estefania की मौत हो गई है, तो हम यह सब याद कर रहे हैं और आपसे शेयर करना चाहते हैं।”

Nun ने बताया, “यह बात लगभग छह–सात महीने पुरानी है…”

Estefania के माँ–बाप ने कहा, “इतनी पुरानी बात आप अब क्यों बता रहे हैं?”

Nun ने कहा, “हमें तब यह पता चला कि Estefania की एक दोस्त थी। उस दोस्त का एक boyfriend था।”

Part 12 – Estefania और उसके दोस्त के साथ हुआ एक खौ़फनाक हादसा

करीब सात महीने पहले, यानी 1990 के आस–पास, Estefania की दोस्त के boyfriend का निधन हो गया था। उसका एक bike accident हुआ था। यह हादसा Estefania की दोस्त के लिए बहुत बड़ा सदमा था। उसने अपने सबसे करीबी इंसान को खो दिया था। Estefania भी अपनी उस दोस्त के लिए बहुत चिंतित थी, क्योंकि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे।

स्कूल में Ouija बोर्ड का प्रयोग

Nun ने बताया, “इसके बाद एक दिन मैं स्कूल के पिछले हिस्से में गई। वहां मैंने चार लड़कियों को देखा। उनमें से एक Estefania थी। एक उसकी वही दोस्त थी, जिनके boyfriend की मौत हो चुकी थी। दो और उसकी classmates थीं।”

Nun ने बताया, “मैंने देखा कि ये चारों लड़कियां एक लकड़ी के बोर्ड के पास थीं। यह बोर्ड कैरम बोर्ड जैसा था। उस पर एक शीशे का गिलास उल्टा रखा हुआ था। ये चारों लड़कियां बोर्ड के चारों कोनों में खड़ी थीं। एक–एक करके, ये लड़कियां उस गिलास के नीचे अपनी उंगलियां लगाती थीं।”

हैरान करने वाली घटना और नन का हस्तक्षेप

Nun ने आगे बताया, “मैंने एक दिन जाकर देखा। जब Estefania की बारी आई, तो मुझे बहुत हैरानी हुई। मैंने देखा कि जैसे ही Estefania ने गिलास के नीचे अपनी उंगली लगाई, वह गिलास बोर्ड के ऊपर हवा में उड़ने लगा। यह देख कर मैं बहुत घबरा गई।”

“मैंने उन चारों को डांटा और कहा कि तुम लोग क्लास छोड़कर यहां क्या कर रहे हो? गुस्से में मैंने उस लकड़ी के बोर्ड को तोड़ दिया, जिस पर गिलास रखा था। मैंने उसके टुकड़े फेंक दिए। लेकिन जब मैंने टुकड़े किए, तो वो गिलास जैसे हवा में ही घूमने लगा। यह देख कर मुझे बहुत हैरानी हुई। मैं सोच भी नहीं सकती थी कि ऐसा हो सकता है।”

रहस्यमयी धुंआ और उसका प्रभाव

Nun ने कहा, “इसके बाद मैंने उन चारों से पूछा कि ये क्या कर रहे थे। तो उन्होंने बताया कि Estefania तंत्र–मंत्र की किताबें पढ़ती थी। उसे भूतों से बात करने का शौक था। उसने अपनी दोस्त को बताया था कि वह कई किताबें पढ़ चुकी है। उनमें बताया गया था कि भूतों से बात करना और मरने के बाद की दुनिया के बारे में जानना मुमकिन है।”

“Estefania ने अपनी दोस्त से कहा था कि हम तुम्हारे boyfriend से भूतों के जरिए बात करेंगे। जानेंगे कि वह कहां है, कैसा है, और उसकी दुनिया कैसी है। इसलिए वह गिलास और लकड़ी का बोर्ड इस्तेमाल कर रही थी।”

“जब वह सब कर रही थी, तभी अचानक हम सभी ने देखा कि हम सब खड़े थे। वहां एक सफेद धुंआ सा छा गया। यह धुंआ सीधे Estefania के पास गया। उसकी नाक से होते हुए उसके अंदर चला गया। फिर धुंआ अचानक गायब हो गया।”

Nun ने बताया, “हम सभी ने यह सब देखा और बहुत डर गए। मैं और मेरी एक और teacher वहां खड़े थे। चारों लड़कियां Estefania समेत वहीं थीं। जब हमने यह सब देखा तो हमने उनको डांटा। हमने कहा कि अब के बाद तुम लोग इस तरह की चीज़ों से दूर रहोगे। उसके बाद हम वहां से चले गए।”

यह कहानी अब एक और घटनाक्रम में बदल चुकी है। इस रहस्यमयी और खौ़फनाक अनुभव से यह साफ़ हो गया था। Estefania और उसकी दोस्त ने जो तंत्र–मंत्र की किताबों का इस्तेमाल किया, वह केवल एक खौ़फनाक खेल नहीं था। बल्कि यह किसी अजीब और भयानक दुनिया की ओर इशारा कर रहा था।

Part 13 – Estefania की तस्वीर और रहस्यमयी घटना

जब Estefania के माता–पिता को पता चला कि उनकी बेटी ने भूतों से बात करने का प्रयोग किया था, तो उन्हें समझ आने लगा। यही वह समय था जब Estefania का बर्ताव बदलने लगा था। वह गुर्राने लगी थी, सांप जैसी आवाज़ें निकालने लगी थी। अपने छोटे भाई पर हमले करने जैसी घटनाएं भी घटने लगी थीं। घरवालों को अब यकीन होने लगा कि कहीं न कहीं यह घटनाएं उसी समय से जुड़ी हुई थीं।

इस सबके बाद घरवालों को और भी घबराहट होने लगी। पड़ोसी भी अब इस बात के गवाह बन चुके थे कि घर में अजीब–अजीब आवाजें सुनाई देती थीं, खासकर रात के वक्त। यह सब जानने के बाद घरवालों ने सोचा कि शायद Estefania का भूत अब भी घर में मौजूद हो। क्योंकि वह दूसरे भूत से बात करना चाहती थी। अब शायद खुद भूत बनकर यहीं रह रही हो। रात को जो “मम्मा, मम्मा“ की आवाज़ आती थी और ठंडी हवाएं घर में घूमती थीं, वह सब उसी का हिस्सा हो सकता था।

Estefania की तस्वीर के साथ अजीब घटना

फिर एक दिन, घरवालों ने Estefania के कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि Jesus Christ की तस्वीर उलटी पड़ी हुई थी। बाकी का सामान फिर से इधर–उधर बिखरा हुआ था। यह सब देख कर वे बहुत घबराए। फिर उन्होंने देखा कि Estefania की एक तस्वीर एक फ्रेम में लगी हुई थी। वह भी फर्श पर गिर गई थी।

Estefania की माँ ने उस तस्वीर को उठाने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने तस्वीर का फ्रेम हाथ में लिया और उसे थोड़ा उठाया, अचानक उन्होंने फ्रेम वापस जमीन पर फेंक दिया। यह बहुत अजीब था। Estefania की माँ के लिए ऐसा करना असंभव सा था।

Estefania के पिता वहीं खड़े थे। उन्होंने यह सब देखा। उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा कि उनकी पत्नी ने अपनी बेटी की तस्वीर को वापस जमीन पर फेंक दिया। उन्होंने तुरंत उस तस्वीर को उठाया। जैसे ही फ्रेम को उठाया, उनके सामने एक और अजीब घटना हुई।

तस्वीर में Estefania का चेहरा एकदम साफ दिखाई दे रहा था। पहले तो उन्होंने सोचा कि शायद कुछ गलत हुआ होगा। लेकिन जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो महसूस किया कि Estefania का चेहरा जैसे सचमुच जल रहा था।

Part 14 – तस्वीर में जलता चेहरा और खुलता दरवाज़ा

जिस दिन Estefania के पिता ने तस्वीर का फ्रेम उठाया, उन्होंने जो देखा वह और भी हैरान करने वाला था। जैसे ही उन्होंने फ्रेम उठाया, उन्होंने देखा कि Estefania के चेहरे के ऊपर आग लग गई थी। यह आग सिर्फ चेहरे पर ही थी। बाकी फ्रेम, लकड़ी और शीशे पर कहीं भी आग नहीं थी। Estefania का चेहरा जलने लगा। जैसे कोई अदृश्य ताकत उसे जला रही हो। यह सब इतनी अजीब तरीके से हो रहा था कि Estefania के पिता भी डर के मारे वह तस्वीर वापस फेंक दी।

कमरे को फिर से बंद करना

अब घरवाले पूरी तरह से परेशान हो गए थे। उन्होंने सोचा कि शायद कुछ और कदम उठाना पड़ेगा। ताकि Estefania के भूत या जो भी हो, वह उनका पीछा छोड़ दे। अगले दिन उन्होंने plumber को बुलाया। कमरे के दरवाजे को nut bolt से बंद कर दिया। साथ ही, heavy sofa set और अन्य भारी फर्नीचर कमरे के दरवाजे के सामने लगा दिए। ताकि वह दरवाजा कभी न खुले।

दरवाजे का रहस्यमयी तरीके से खुलना

यह सब करने के बाद घरवालों को लगा कि अब शायद कुछ शांति मिलेगी। लेकिन रात को फिर से अजीब घटनाएं होने लगीं। अचानक उस कमरे से बहुत तेज़ चीखने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। ऐसा लग रहा था जैसे कोई उस कमरे से बाहर आना चाहता हो। वह आवाज़ दिन-ब-दिन तेज़ होती जा रही थी।

काफी देर के बाद, घरवालों ने महसूस किया कि कमरे के दरवाजे का nut bolt अपने आप खुल गया। Sofa set और फर्नीचर भी कहीं और फेंक दिए गए थे। दरवाजा पूरी तरह से खुल चुका था। घरवाले अब और भी घबराए हुए थे। यह सब उनकी समझ से बाहर था।

उन्होंने किसी तरह रात बिताई और सोचा कि शायद इस बार कोई और कदम उठाना होगा। अब तक यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया था कि घर में कुछ असामान्य और रहस्यमयी घटनाएं हो रही थीं। उनका कोई स्पष्ट कारण नहीं था।

Part 15 – गला घोटने वाली शक्ति और पुलिस को कॉल

वह रात Estefania की माँ के लिए सबसे भयंकर रात साबित हुई। वह सो रही थीं। करीब बारह बजे रात का समय था। अचानक उन्हें अपने सीने पर कुछ भारी और वजनी चीज़ महसूस हुई। उन्हें लगा कि कोई उनके गले को घोट रहा है। यह अनुभव इतना वास्तविक था कि उन्होंने पहले अपने गले से हाथ हटाने की कोशिश की। लेकिन किसी भी तरह से यह अजीब और डरावना अहसास खत्म नहीं हो रहा था।

उनको लगा कि शायद यह Estefania का भूत हो सकता है। लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह कोई अदृश्य ताकत थी। गला घोटने की शक्ति इतनी ज्यादा थी कि वह चाहकर भी उससे मुक्ति नहीं पा रही थीं। यह घबराहट इतनी बढ़ गई कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।

आखिरकार, उन्होंने बड़ी मुश्किल से उस ताकत के हाथों को अपने गले से हटाया। उनकी आँखों में डर और घबराहट साफ दिख रही थी। तब Estefania के पिता को भी एहसास हुआ कि कुछ गंभीर हो रहा है।

पुलिस को पहली कॉल

उस रात, पहली बार इस परिवार ने तय किया कि अब और नहीं सहा जाएगा। इस पूरे समय में उन्होंने कभी पुलिस को नहीं बुलाया था। लेकिन अब जो हुआ, उसने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। उस रात दो बजकर चालीस मिनट पर, Estefania की माँ ने पहली बार पुलिस को कॉल किया। उन्होंने बताया कि घर में कुछ बहुत अजीब हो रहा है, जो अब असहनीय हो चुका था।

उनकी गहरी घबराहट और डर से भरी आवाज़ ने पुलिस का ध्यान तुरंत खींचा। अब उनका अगला कदम क्या होगा, यह देखना था। क्या पुलिस इस रहस्यमयी और असामान्य घटनाओं का कुछ हल निकाल पाएगी?

Part 16 – पुलिस की जाँच और घर छोड़ने का फैसला

Estefania के घर में जो घटनाएँ हो रही थीं, उनका कोई ठोस समाधान पुलिस के पास नहीं था। पुलिस टीम ने जो देखा और महसूस किया, वह बिल्कुल अजीब और अविश्वसनीय था। Police Chief George Pedro और उनके सहयोगियों के सामने वे घटनाएँ घटीं, जो किसी सामान्य इंसान की समझ से परे थीं।

पुलिस द्वारा देखी गई अविश्वसनीय घटनाएँ

रात के समय, घर में अजीब आवाजें और ठंडी हवाएं चल रही थीं। तब police ने देखा कि कमरे का माहौल बिलकुल सामान्य से अलग था। तस्वीरें उलटी हो रही थीं। बिस्तर इधर–उधर गिर रहे थे। Estefania के छोटे भाई की स्थिति और भी विचित्र थी, जैसे वह हवा में उछल रहा था।

जब पुलिस ने खुद Estefania के घर में कुछ घंटे बिताए, तो उन्हें भी एहसास हुआ कि यह घर सामान्य नहीं था। उन्होंने जो घटनाएँ देखीं, जैसे दरवाजे का अपने आप खुलना और तस्वीरों का उलटना, यह सब पुलिस के लिए एक रहस्य बना रहा। पुलिस को लगा कि या तो कोई अजनबी ताकत घर के अंदर है, या फिर मनोवैज्ञानिक समस्या हो सकती है। इसने पुलिस को बहुत परेशान किया, क्योंकि वे कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाए थे।

जांच का नतीजा और घर छोड़ने की सलाह

इसके बाद, पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में सारी घटनाएँ विस्तार से लिखीं और मीडिया को दीं। मीडिया में खबर फैलते ही, पूरे Estefania के मामले ने प्रेतात्माओं और अजीब घटनाओं के बारे में चर्चा छेड़ दी। लेकिन जब police ने फिर से घर की जांच की, तो कोई संदिग्ध सबूत नहीं मिला। कोई भी शक के घेरे में व्यक्ति या दुश्मन सामने नहीं आया।

अंत में, पुलिस ने Estefania के परिवार को एक सलाह दी: “आप इस घर को छोड़ दें। शायद यह सब तब ठीक हो सके।” पुलिस ने कहा कि अगर घर में कुछ है, तो वह शायद बाहर नहीं आएगा जब तक परिवार वहां से नहीं हटता।

नये घर की ओर

Estefania के माता–पिता, पहले से ही इतनी परेशानियों और अजीब घटनाओं से तंग आ चुके थे। अब उन्होंने फैसला किया कि वे Louis Maryan 8 apartment को छोड़ देंगे। उन लोगों ने सोचा कि शायद एक नया स्थान मिलते ही उनकी जिंदगी फिर से सामान्य हो सकेगी।

Madrid में, उन्होंने एक नया apartment ढूंढा। वहां Estefania के परिवार ने नई शुरुआत करने की कोशिश की। हालांकि, उस पुराने घर को छोड़ने के बाद भी उनकी ज़िंदगी में पूरी तरह शांति आई या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन उन्हें एक उम्मीद थी कि शायद यह नया घर उन्हें राहत देगा।

यह मामला न सिर्फ Estefania के परिवार के लिए, बल्कि उस शहर और पुलिस के लिए भी एक रहस्य बनकर रह गया। उस घर में जो कुछ भी हुआ था, उसका कोई संतोषजनक कारण या साक्ष्य कभी नहीं मिला।

ऐसी और कहानियों के लिए Storiester के साथ जुड़ें और हमारे Instagram पर अपडेट्स पाएं!

Trending Story